Mudra Loan for Business : 2026 Zero Budget में, सपना होगा पूरा, 10 लाख तक लोन बिना गारंटी! Apply करें

Mudra Loan for Business “बिना पैसे के स्किल से बिजनेस शुरू करना है? PM Mudra Yojana 2026 में 10 लाख तक लोन मिलता है।

जानिए शिशु, किशोर, तरुण लोन, ब्याज दर, जरूरी डॉक्यूमेंट और अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस हिंदी में।”

Mudra Loan for Business

Mudra Loan क्या है? Zero Budget वालों के लिए वरदान

अगर आपके पास कोई स्किल है – अगर आपके पास CNC मशीन ऑपरेटिंग, फैब्रिकेशन, TV/फ्रिज रिपेयर, लेथ मशीन वर्कशॉप या कोई भी अन्य स्किल का ज्ञान है और आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आप Mudra Loan के लिए आवेदन करके आसानी से अपना काम शुरू कर सकते हैं जैसे सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग, खाना बनाना, यूट्यूब चलाना – लेकिन बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा नहीं है, तो PM Mudra Yojana आपके लिए है।

Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) 2015 में शुरू हुई थी। इसका मकसद छोटे दुकानदार, कारीगर, और स्वरोजगार करने वालों को Business Loan Without Collateral देना है। यानी लोन लेने के लिए आपको घर, जमीन गिरवी नहीं रखनी पड़ेगी।

Mudra Loan for Business तीन कैटेगरी में मिलता है:

कैटेगरीलोन अमाउंटकिसके लिए बेस्ट है
शिशु₹50,000 तकनया बिजनेस शुरू करने वाले, ठेले वाले, छोटी दुकान
किशोर₹50,001 से ₹5 लाख तकबिजनेस को थोड़ा बड़ा करने के लिए
तरुण₹5 लाख से ₹10 लाख तकपहले से चल रहे बिजनेस का विस्तार करने के लिए
अगर आप पहली बार बिजनेस कर रहे हैं तो Shishu Loan के लिए अप्लाई करें। बैंक जल्दी पास कर देती है।

Mudra Loan for Business कैसे मिलेगा? योग्यता क्या है?

PM Mudra Yojana 2026 का फायदा लेने के लिए ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • उम्र: 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
  • नागरिकता: आप भारत के नागरिक हों।
  • CIBIL Score: 650+ होना चाहिए।
  • अगर पहली बार लोन ले रहे हैं तो CIBIL की जरूरत नहीं।
  • Business Plan: आपके पास साफ आइडिया होना चाहिए कि पैसा कहाँ लगाओगे। 1 पेज की Project Report बनानी पड़ेगी।
  • Defaulter न हों: पहले किसी बैंक का लोन डूबा हुआ नहीं होना चाहिए।
कौन-कौन अप्लाई कर सकता है? Mudra Loan for Business

छोटे दुकानदार, फल-सब्जी वाले, टेलर, ब्यूटी पार्लर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रीलांसर, यूट्यूबर, टिफिन सर्विस, ट्रांसपोर्ट सर्विस। कुल मिलाकर Non-Corporate, Non-Farm Small Business सब कवर होते हैं।

Mudra Loan for Business कितना ब्याज लगेगा और कितने दिन में चुकाना है?

Mudra Loan का सबसे बड़ा फायदा है कम ब्याज दर।

  • ब्याज दर: 8% से 12% सालाना। हर बैंक का अलग होता है।
  • SBI और Bank of Baroda सबसे कम ब्याज लेते हैं।
  • लोन अवधि: 3 साल से 5 साल तक। शिशु लोन 3 साल में चुकाना होता है।
  • प्रोसेसिंग फीस: शिशु लोन पर जीरो।
  • 5 लाख से ऊपर पर 0.5% लग सकती है।

मतलब अगर आपने 50,000 का लोन लिया, तो महीने की किस्त सिर्फ ₹1,580 के आसपास आएगी।

Mudra Loan for Business – Documents क्या-क्या लगेंगे? पूरी लिस्ट

बैंक जाने से पहले ये 10 डॉक्यूमेंट रेडी कर लो, वरना बैंक के चक्कर काटने पड़ेंगे:

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड – अनिवार्य
  • पते का प्रमाण: आधार, बिजली बिल, राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो: 2 कॉपी
  • Business Proof: दुकान का किराया एग्रीमेंट, उद्यम रजिस्ट्रेशन, GST अगर है तो
  • Project Report: 1-2 पेज की। इसमें लिखो बिजनेस क्या है, कितना पैसा लगेगा, कितनी कमाई होगी।
  • Quotation: जो मशीन या सामान खरीदना है, उसकी दुकान से कोटेशन ले आओ।
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट: जिस अकाउंट में लोन चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र: SC/ST/OBC को ब्याज में छूट मिलती है।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र: स्किल सर्टिफिकेट हो तो और अच्छा।
  • Mudra Application Form: बैंक से मिलेगा या udyamimitra.in से डाउनलोड कर लो।

Mudra Loan for Business – Apply कहाँ और कैसे करना है? Step by Step

Mudra Loan for Business लेने के 3 तरीके हैं:
तरीका 1: सीधे बैंक जाकर
  • SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara Bank जैसी किसी भी सरकारी बैंक में जाओ।
  • मैनेजर से बोलो “Mudra Loan के लिए अप्लाई करना है”।
  • फॉर्म भरकर ऊपर वाले डॉक्यूमेंट जमा कर दो।
  • 7 से 15 दिन में लोन पास हो जाता है।
तरीका 2: Online Portal से
  • https://udyamimitra.in/ वेबसाइट खोलो।
  • ये सरकार की ऑफिशियल साइट है।
  • “Apply Now” पर क्लिक करके मोबाइल नंबर से रजिस्टर करो।
  • फॉर्म भरो, डॉक्यूमेंट अपलोड करो।
  • बैंक खुद आपको कॉल करेगी।
तरीका 3: जन समर्थ पोर्टल

https://www.jansamarth.in/business-loan-pradhan-mantri-mudra-yojana-scheme

पर 15 मिनट में पता चल जाता है कि आप लोन के लिए Eligible हो या नहीं।

जरूरी टिप: बैंक मैनेजर को अपना Business Idea अच्छे से समझाओ। अगर उसे लगा कि आप पैसा डुबाओगे नहीं, तो लोन तुरंत पास कर देगा।

Mudra Loan for Business – रिजेक्ट क्यों होता है? ये 5 गलती मत करना

  • Project Report कमजोर: “मुझे किराना दुकान खोलनी है” लिखकर मत दो।
  • पूरा हिसाब दो कि 50 हजार में क्या-क्या खरीदोगे।
  • CIBIL खराब: पहले फोन या क्रेडिट कार्ड का बिल डिफॉल्ट किया है तो लोन नहीं मिलेगा।
  • गलत कैटेगरी: नया बिजनेस है और तरुण लोन मांगोगे तो बैंक तुरंत रिजेक्ट कर देगी। पहले शिशु लो।
  • Business Proof नहीं: घर से काम कर रहे हो तो ग्राम पंचायत से NOC बनवा लो।
  • बैंक स्टेटमेंट में बैलेंस जीरो: अकाउंट में 2-3 हजार रखो।
  • बैंक को भरोसा होता है।

Mudra Loan for Business – Zero Budget Business Ideas को हकीकत बनाने का सबसे आसान तरीका PM Mudra Yojana 2026 है। स्किल आपकी, पैसा सरकार का। 10 लाख तक Business Loan Without Security मिल रहा है तो देर मत करो। आज ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाओ और नजदीकी बैंक में चले जाओ।

याद रखना, लोन लेना आसान है, चुकाना मुश्किल। इसलिए उतना ही पैसा लो जितनी किस्त आराम से भर सको। आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनो।

NaukriDhandhaKhabar के इस “बिना डिग्री के 10 स्किल से पैसे कमाने” वाले ब्लॉग को पढ़ें और अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज ही Mudra Loan के लिए अप्लाई करें।

https://naukridhandhakhabar.com/degree-ke-bina-lakhon-komane-vale-10-skills/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top